हमने बिहार को बनाया नंबर 1, नीतीश का दावा- बिहार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में अव्वल राज्य

बिहार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में अव्वल प्रदेश : मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में बिहार देश में अव्वल प्रदेश है। बिहार के प्रति व्यक्ति आय में प्रति वर्ष जितना इजाफा हो रहा है, उतना देश में भी नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के हर तबके के उत्थान के लिए काम किया है। जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है। वर्ष 2005 से इस काम में लगा हूं। राज्य में जल्द उद्योग भी बढ़ेंगे, इसके लिए हर जरूरी काम हुए हैं। एक भी काम को हमने छोड़ा नहीं है।

मुख्यमंत्री शनिवार को समाज सुधार अभियान के तहत पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से ही शराबबंदी के पक्ष में अभियान चलाना हमने शुरू किया था। अप्रैल, 2016 में इसे बहनों की मांग पर लागू किया। उन्होंने कहा कि शराब पीने के पक्षधर कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं। वे खुद को ज्यादा काबिल समझते हैं।

जो लोग बापू की बातों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट को नहीं मानते, वे अपने साथ देश-दुनिया को बर्बाद कर देंगे। जो शराब के पक्ष में बोलेगा वह गलत ही होगा। शराब पीने से 200 तरह की बीमारियां होती हैं। यह बीमार कर देता है और अंतत: आपकी जान ले लेता है। सीएम ने कहा कि शराबबंदी से राज्य में महिला हिंसा में कमी आई है। आपसी झगड़े कम हुए हैं। शराब पीने वाले आत्महत्या तक करते हैं। शराब के कारण 27 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि समाज सुधार कार्यक्रम अभियान नहीं बल्कि अभियान का हिस्सा है। इस अभियान को निरंतर जारी रखना है। उन्होंने समाज में प्रेम व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बिहार सबसे पौराणिक राज्य है। यह सबका है। जात-पात को लेकर विवाद पैदा न करें। प्रेम और भाईचारा का वातावरण बनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण दिया है। बिहार पुलिस में जितनी महिला कर्मी हैं, उतना देश के किसी भी राज्य में नहीं। कई राज्य पुलिस बल के मामले में हमसे आगे हैं। इसके बावजूद बिहार में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *