CM नीतीश का बदला तेवर, बाहुबली अनंत सिंह को बताया अपना पुराना जिगड़ी दोस्त, पहले खुद भिजवाया जेल

नीतीश कुमार ने की अनंत सिंह की तारीफ, पूर्व विधायक की पत्नी की ओर देखकर कहा- इनके पति क्या… बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंडारक प्रखंड में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान पूर्व विधायक अनंत सिंह की तारीफ की।

इस दौरान मंच पर मोकामा विधायक और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी मौजूद थी। मोकामा विधायक की ओर देखते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके पति (अनंत सिंह) क्या? इनके पति के ऊपर से सबसे हमारा पुराना संबंध बहुत पहले का न है जी। बीच में थोड़ा बहुत इधर-उधर हो गया, जो हमारा पहले पुराना रिश्ता था। अब देखिए वो (नीलम देवी) फिर आ गईं। इस दौरान नीतीश कुमार ने मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी और मौजूदा सांसद ललन सिंह को जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इधर-उधर जो हुआ था, अब खत्म हो गया है। अब वह फिर साथ हैं। हमारे पिताजी से उनके (अनंत सिंह) पिता जी का बहुत रिश्ता था, बराबर आते थे और बहुत ज्यादा मानते थे। इनसे तो हमारा पुराना रिश्ता है। गौरतलब है कि राजद विधायक नीलम देवी ने हाल ही में पाला बदला है और वह अब एनडीए की तरफ आ गई हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि ललन सिंह ने सबके लिए काम किया है। जाति नहीं देखी। 2015 में जल संसाधन मंत्री थे। पूरे इलाके में सबसे ज्यादा काम किया। आप लोग याद करिए, मंत्री रहने के दौरान इस इलाके में कितना काम किए हैं। यह सब के लिए काम किए हैं। सवालिया लहजे में कहा कि किसी को छोड़े हैं क्या? सबके हित में काम किया है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार की सुबह पैरोल पर बेऊर जेल से रिहा हुए। जेल से निकलकर वह सीधे बाढ़ होते हुए मोकामा पहुंचे। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के लिए अनंत सिंह को 15 दिनों की पैरोल मिली है। कुछ दिनों पहले बीमार होने के बाद उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था। मोकामा पहुंचने के बाद अनंत सिंह ने मुंगेर से जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिर्फ उर्फ ललन सिंह की जीत का दावा किया। मोकामा प्रधान चुनाव कार्यालय में अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह तीन लाख से अधिक मतों से जीतेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *