पटना सहित पूरे बिहार में दुर्गा पूजा से पहले जबरदस्त बारिश, आसमान से गिरते रहे बड़े-बड़े ओले

पटना में अब तक की सबसे तेज बारिश:40KM की रफ्तार से चली हवा;10 मिनट तक गिरते रहे बेर के आकार के ओले : पटना समेत बिहार के कई जिलों में मंगलवार देर रात 1.30 बजे अचानक से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। ये बारिश अब तक की सबसे तेज थी। करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। आसमान से बड़े-बड़े (बेर के आकार के) ओले गिरने लगे। 10 मिनट तक ओले गिरते रहे। आवाज इतनी तेज थी मानो आधी रात लोग डर कर घर के अंदर भी सुरक्षित जगहों पर बैठ गए।बारिश के बाद पटना के कई इलाकों में बिजली गुल है। कई जगहों से नुकसान की भी खबरें आ रही हैं।

मौसम विभाग ने जहानाबाद, नालंदा, वैशाली, सारण, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मौसम विभाग की माने तो 12 अक्टूबर के बाद से बिहार से मानसून की विदाई हो चुकी है। दुर्गा पूजा के बीच ही ठंड भी दस्तक देगी। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *