पवन सिंह का नया गाना वायरल, 43 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

पटना : भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने गाने से चर्चा में बने हैं। पवन सिंह और मधु शर्मा का नया गाना झुलुआ लगा के कोरवा में भोरवा ले झूलत रहअ का है तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यशी फिल्म्स ने तीन अगस्त को यूट्यूब पर अपलोड किया था। वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। बता दें कि पवन सिंह की कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं, जिसमें ‘शेर सिंह’ का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म पहली बार उन्के साथ आम्रपाली दुबे नजर आने वाली हैं।

फिल्म शेर सिंह आएंगे नजर : भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निर्देशक शशांक राय की फिल्‍म ‘शेर सिंह’ की शूटिंग बैंकॉक में किया गया है। फिल्‍म की शूटिंग मुंबई और जोधपुर और बैंकॉक में किया गया है। बता दें, फिलहाल फिल्म ‘शेर सिंह’ का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से मुंबई में किया जा यह है। इस फिल्म में कुल आठ गाने हैं। पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एल्बम में काम किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *