पहली ​बार अपने बेटी के साथ नजर आई प्रियंका चोपड़ा, मालती है नाम, हूबहू चेहरा बाप जैसा

PATNA- प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, पिता निक का फंक्शन देखने पहुंचीं, फैंस बोले- पापा की टू कॉपी हैं मालती : प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस का चेहरा सबको दिखा दिया है। प्रियंका हाल ही में लॉस एंजिल्स में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, यहां से उनकी बेटी के साथ कई फोटोज सामने आए हैं। इस दौरान मालती व्हाइट टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती अपनी मां की गोद में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं।

अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि मालती एक दम पिता निक की टू कॉपी है। जहां एक ने लिखा, ‘आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वो बहुत क्यूट है’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मालती निक की तरह लगती है।’

प्रियंका और निक ने 22 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के जन्म की अनाउंसमेंट की थी। कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने हैं। प्रियंका की बच्ची का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण मालती कुछ कमजोर भी थीं। इसके लिए निक-प्रियंका ने ये फैसला किया था कि जब तक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाती, तब तक वो अस्पताल में ही रहेंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक जोनस में 10 साल का एज गैप है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *