प्रियंका गांधी ने शेयर की शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर, #SareeTwitter ट्रेंड में मारी एंट्री

PATNA: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना एक नया ट्रेंड चलता है, जिसमें आम आदमी से लेकर वीआईपी हर कोई शामिल हो जाता है। अब सोशल मीडिया में एक नया ट्रेंड चल दौड़ पड़ा है। नाम है- #SareeTweeter ….इस ट्रेंड में महिलाएं साड़ी में अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। दो दिन से चल रहे इस ट्रेंड में प्रियंका गांधी भी शामिल हो गई हैं। 

प्रियंका गांधी ने बुधवार सुबह एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर’। इसी के साथ उन्होंने #SareeTwitter का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी।

ट्विटर पर दो दिन से ये ट्रेंड चल रहा है, अभी तक कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी, पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी तस्वीर को साझा किया। कांग्रेस से शिवसेना में गईं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपनी कुछ तस्वीरें साझा की, उनके अलावा कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पुरुषों की तरफ से भी ट्विटर पर #KurtaTwitter चलाया गया।

मुंबई पुलिस की ओर से #KhakiSwag ट्रेंड चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस अफसर वर्दी में अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने भी अपनी अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती हैं, फिर चाहे सरकार पर निशाना साधना हो। किसी मुद्दे पर ट्वीट करना हो या फिर त्योहारों पर आम लोगों को बधाई देना है, प्रियंका हर बार ट्वीट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *