शत्रुघ्न सिन्हा हो सकते हैं दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष, विधान सभा चुनाव में हो सकते हैं CM उम्मीदवार

पटनाः कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इस तैयारी में है। कांग्रेस की नजर दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के वोटरों पर है। बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा इस जिम्मेवारी को संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मुझे इस लायक समझती है और ये बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपती है तो मैं इस जिम्मेदारी को जरूर निभाउंगा।

सिन्हा पटना साहिब से लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। लेकिन वह भाजपा के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। इससे पहले वह भाजपा के टिकट पर यहां से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

दिल्ली में पूर्वांचल के वोटरों पर भाजपा की पहले से ही नजर है। इसका फायदा विधानसभा चुनाव और लोकसभा में उठा चुकी है। इसके कारण ही भाजपा ने मनोज तिवारी को वहां पर प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वही, दिल्ली में आप पार्टी की भी इन वोटरों पर नजर है। इसको लेकर कई योजनाएं चला रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *