छठ पूजा पर सरकारी छुट्टी खत्म, शिक्षा विभाग ने साल 2024 के लिए अवकाश तालिका का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूल की छुट्टियों का कैलेंडर, ये रही पूरी लिस्ट : लोक आस्था का पर्व छठ पूजा बिहार, यूपी, झारखंड सहित पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदी पट्टी वाले अधिकांश राज्यों में सरकारी छुट्टी का ऐलान होता रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने छठ पूजा की छुट्टी को समाप्त कर दिया है। यूपी सरकार शिक्षा विभाग की ओर से साल 2024 के लिए अवकाश कैलेंडर जारी किया गया है जिसमे छठ पूजा को मेंशन नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल में स्कूली छुट्टियों का कलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग साल-2024 में आधिकारिक छुट्टियों का ऐलान करते हुए एक कलेंडर जारी किया है। जिसके मुताबिक छात्र और शिक्षक छुट्टियां ले सकेंगे। इस कैलेंडर के मुताबिक 2024 में उत्तर प्रदेश के स्कूल 118 दिन बंद रहेंगे और 233 दिन खुलेंगे। इस कलेंडर में त्योहार के साथ सर्दी और गर्मी की छुट्टियां दर्ज की गई हैं। यह कलेंडर उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर मौजूद है।

अवसर-दिनांक -दिन
हज़रत अली जयंती 25 जनवरी गुरुवार
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शुक्रवार
महा शिवरात्रि 8 मार्च शुक्रवार
होली 25 मार्च सोमवार
गुड फ्राइडे 29 मार्च शुक्रवार
ईदुल फित्र 10 अप्रैल बुधवार
अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल रविवार
राम नवमी 17 अप्रैल बुधवार
महावीर जयंती 21 अप्रैल रविवार
बुद्ध पूर्णिमा 23 मई गुरुवार
बकरीद/ईद उल अजहा 17 जून सोमवार
मुहर्रम 17 जुलाई बुधवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त गुरुवार
रक्षाबंधन 19 अगस्त सोमवार
जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार
ईद ए मिलाद 16 सितम्बर सोमवार
गांधी जयंती 2 अक्टूबर बुधवार
महानवमी 12 अक्टूबर शनिवार
विजयादशमी 13 अक्टूबर रविवार
दिवाली 1 नवंबर शुक्रवार
दीपावली अवकाश 2 नवंबर शनिवार
भाई दूज 3 नवंबर रविवार
गुरु नानक जयंती 15 नवंबर शुक्रवार
क्रिसमस 25 दिसंबर बुधवार

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *