पति इंजीनियर, जेठ RJD MLA और ससुर थे राज्यपाल, कौन हैं नीतीश कुमार की भरोसेमंद शीला मंडल

पति इंजीनियर, जेठ RJD MLA और ससुर थे राज्यपाल, कौन हैं नीतीश कुमार की भरोसेमंद शीला मंडल

Sheela Kumari Mandal: नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। 16 नवंबर को उन्होंने पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 15 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिन लोगों को मंत्रीपद से नवाजा गया है उनमें शीला कुमारी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। शीला कुमारी पहली बार विधायक बनीं औऱ विधायक बनते ही नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बना दिया। आइए जानें कौन हैं ये नीतीश की भरोसेमंद शीला कुमारी।

शीला कुमारी मधुबनी जिले के फुलपरास सीट से जदयू की विधायक चुनी गई हैं। नीतीश कुमार ने 2 बार की सीटिंग विधायक गुलजार देवी का टिकट काट कर शीला कुमारी मंडल को दिया था।

शीला के खिलाफ चुनावी मैदान में जेडीयू विधायक भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थीं। शीला मंडल नीतीश कुमार के भरोसे को बरकरार रखते हुए सीट जीत विधानसभा तक पहुंचीं।

शीला कुमारी मंडल अतिपिछड़ी जाति से आती हैं। उनके पति शैलेंद्र कुमार इंजीनियर हैं। दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी। शीला और शैलेंद्र को एक बेटा और एक बेटी है।

शीला कुमारी के चचेरे ससुर धनिक लाल मंडल भी फुलपरास से विधायक रहे। वह बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रहे।

देश में आपातकाल के बाद 1977 में जब आम चुनाव हुए तो धनिक लाल मंडल झंझारपुर से सांसद बने और मोरारजी देसाई की सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बनाए गए। धनिक लाल मंडल 1990 से 1995 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे।

शीला मंडल के जेठ और धनिक लाल मंडल के बेटेभारत भूषण मंडल लौकहा से राजद के टिकट पर विधायक बने हैं। शीला मंडल पोस्ट ग्रेजुएट हैं और कविताएं लिखना उनके शौक में शुमार है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *