पटना समेत 7 जिलों की 13 सड़कें होंगी दुरुस्त, 117 करोड़ खर्च 36 लाख होंगे खर्च

राजधानी पटना सहित सात जिले की 13 सड़कों की मरम्मत होगी। इस मद में 117 करोड़ 36 लाख खर्च होंगे। इस पैसे से 51 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही दो जिले में पुल भी बनेंगे।

पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि पटना के अलावा दरभंगा, भागलपुर, शेखपुरा, लखीसराय, गया और बक्सर की सड़कों की मरम्मत होगी। पटना में भागवत मिलन मंदिर से चाणक्य नगर तक जाने वाली सड़क मरम्मत पर दो करोड़ 69 लाख खर्च होंगे। कंकड़बाग रोड नं-2 से गंगादेवी महिला कॉलेज-रघुनाथ स्कूल होते हुए पाटलिपुत्र स्टेडियम के पश्चिम रोड संख्या-4 वाली सड़क मरम्मत में चार करोड़ 28 लाख खर्च होंगे। वहीं मौजीपुर-दौलतपुर सड़क में क्रॉस ड्रेनेज, आरसीसी ड्रेन व अन्य मदों में छह करोड़ 62 लाख खर्च होंगे।

भागलपुर से हसडीहा को जोड़नेवाले उल्टापुल (लोहियापुल) की मरम्मत पर 68 लाख 61 हजार खर्च होंगे। शेखपुरा में कोयला-डीहकुसुम्भा वाया भदौसी पथ में उच्चस्तरीय पुल, नाला, मिट्टी एवं अन्य कार्य पर 14 करोड़ 20 लाख खर्च किए जाएंगे। लखीसराय के किउल-कुन्दर-जमुई पथ में उच्चस्तरीय पुल, पथ परत और सड़क चौड़ीकरण व मजबूतीकरण पर 26 करोड़ 82 लाख खर्च किए जाएंगे। गया के गोपालपुर-करमौनी-भरारी मोड़ से श्रीचक सड़क में कई कार्यों पर चार करोड़ 89 लाख खर्च होंगे। बक्सर के धनसोई-दिनारा पथ में साढ़े 13 किमी लंबे रोड के चौड़ीकरण पर 29 करोड़ 41 लाख खर्च होंगे। .

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *