अभी-अभी : बिहार में 24 व 25 को होगी बारिश, ठनका को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

24 व 25 को आंशिक बारिश के आसार, पटना, गया और पूर्णिया के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई, पूरे प्रदेश में अगले दो दिन तक न्यूनतम तापमान चढ़ेगा, कुछ जगहों पर मेघ गर्जन व बिजली चमकने की चेतावनी : सूबे में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 और 25 फरवरी को पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बारिश के आसार हैं। 24 फरवरी को दक्षिण बिहार में जबकि 25 को उत्तर बिहार में इसका ज्यादा असर दिखेगा।

उत्तर बिहार में कुछ जगहों पर गरज तड़क और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 25 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के मुताबिक राज्य के उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व जिलों के अलग-अलग भाग में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

मौसमविदों के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य में पूरी तरह पुरवा का प्रभाव बनेगा। अभी सूबे में कहीं पूर्वी तो कहीं उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। पूरी तरह पुरवा का प्रभाव बनने पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होगी। पिछले 24 घंटों पटना, गया और पूर्णिया के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई जबकि भागलपुर में अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आया। पटना का अधिकतम तापमान 27.2, गया का 27.6, भागलपुर का 26.6 जबकि पूर्णिया का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। सूबे में सबसे अधिक तापमान 27.7 डिग्री शेखपुरा और औरंगाबाद में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सीतामढ़ी में दर्ज किया गया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *