राम मंदिर में लगेगा 400 KG का ताला और 65 KG की चाभी, अलीगढ़ से लाया गया अयोध्या

AYODHYA : अयोध्या राम मंदिर मैं 400 केजी का ताला पहुंच चुका है। अलीगढ़ में इसका निर्माण किया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार आज क्रेन की मदद से इस ताले को अलीगढ़ से अयोध्या लाया गया है। समाचार एजेंसी ए एन आई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिख रहा है कि क्रेन की मदद से 400 केजी के ताले को अयोध्या लाया गया है।

इस ताले के बारे में बताया जाता है कि अलीगढ़ के ताला कारीगर सत्य प्रकाश वर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणी शर्मा ने इस ताले का निर्माण किया है। इसकी लंबाई 6 फीट 2 इंच और चौड़ाई 2 फीट 9 इंच है। इसमें 65 केजी का पीतल लगा है। अगर चाबी की बात करें तो 3 फीट 4 इंच लंबी इस चाबी का वजन 65 केजी है। ताला बनाने वाले कारीगर ने बताया कि इस ताले को बनाने में 6 महीने का समय लगा है। कुछ दिन पहले इस ताले को राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया था

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *