कन्हैया के कारण बिहार में टूटा महागठबंधन, राजद और कांग्रेस में महाभारत शुरू, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

PATNA : तेजस्वी यादव कांग्रेस में कन्हैया के शामिल कराने को लेकर पूरी तरह से नाराज हैं और यही नाराजगी बिहार में होने वाले उपचुनाव में दिखी है। बिहार विधान सभा चुनाव 2020 में कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और तारापुर से RJD ने। लेकिन महागठबंधन को दरकिनार करते हुए RJD ने दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। राजनीति के जानकार यह बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव कांग्रेस पर इसलिए नाराज हैं क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें बिना जानकारी दिए कन्हैया को पार्टी में शामिल कराया था। ये सब कुछ कन्हैया इफेक्ट है।

प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि कुशेश्वरस्थान से गणेश भारती RJD की तरफ से उम्मीदवार होंगे। वहीं, तारापुर से अरुण कुमार साह चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि महागठबंधन में कांग्रेस और RJD के बीच में बात नहीं बनी। इसलिए RJD ने पहल करते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

पिछले कई दिनों से बिहार के इस उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में खींचतान मची हुई थी। कांग्रेस अपने लिए उम्मीदवार तय कर रहा था। लेकिन, RJD ने अंदरखाने से ही पूरा खेल कर दिया। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अधिकारिक बयान देकर इस पर मुहर लगा दी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

बिहार के सीतामढ़ी और गोपालगंज में खुलेगा चीनी मिल, एस्सार करेगी इन्वेस्टमेंट…..VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *