अभी-अभी : हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री आशा पारेख को दादासाहेब फालके अवॉर्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

आशा पारेख, हिंदी सिनेमा की वह हीरोइन जिसे देख लाखों युवाओं का दिल धड़क जाता था। उन पर फिल्माए गए सैकड़ों हिट गाने को सुनने के लिए लोग बेकाबू हो जाते थे। 79 साल की आशा पारेख को इस बार दादा साहेब फाल्के अवार्ड देने की घोषणा की गई है।

उन्हें यह पुरस्कार देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से दी जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान भवन में किया जाएगा। इस मामले में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए यह अवार्ड उन्हें दिया जा रहा है। याद दिलाते चले कि 79 वर्ष की आशा पारेख ने हिंदी सिनेमा में कुल 95 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी है। आशा पारेख को साल 1993 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। फिल्म कटी पतंग के लिए 1971 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार मिला था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *