भारत माँ की बेटी सिरिशा को सलाम, आज जा रही है अंतरिक्ष, स्पेस जाने वाली दूसरी भारतीय महिला

अंतरिक्ष जा रही भारत की बेटी सिरिशा बांदला:4 साल की उम्र में अकेले गई थीं अमेरिका, आज धरती से 3 लाख फीट ऊपर उड़ान भरेंगी; स्पेस जाने वाली भारत में जन्मीं दूसरी महिला

ट्रैवलर- एस्ट्रोनॉट 004, रोल- रिसर्चर एक्सपीरिएंस, डेट- 11 जुलाई 2021, टाइम- शाम 6.25 बजे। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के चिराला में जन्मीं सिरिशा बांदला न्यू मैक्सिको के स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष की उड़ान भरने जा रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो वो अंतरिक्ष जाने वाली भारत में जन्मीं दूसरी महिला बन जाएंगी। इससे पहले हरियाणा में जन्म लेने वाली कल्पना चावला ने अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी।

वर्जिन गैलेक्टिक के स्पेस प्लेन VSS Unity में सवार सिरिशा जब ध्वनि से भी तीन गुना तेज रफ्तार से अंतरिक्ष की तरफ जाएंगी, तो जाहिर है उनकी आंखों के सामने जिंदगी के 34 सालों की झलकियां जरूर होंगी। हम यहां सिरिशा की जिंदगी की वही झलकियां पेश करने जा रहे हैं।

महज 4 साल की उम्र में आंध्र प्रदेश से अमेरिका का सफर, अंतरिक्ष जाने का सपना देखना, एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना, आंख में कुछ कमी की वजह से NASA न जा पाना, स्ट्रीम बदलकर स्पेस पॉलिसी चुनना, वर्जिन गैलेक्टिक में इंटर्न से वाइस प्रेसिडेंट तक का सफर और अब अंतरिक्ष की उड़ान। आइए, शुरू से शुरू करते हैं…

4 साल की उम्र में बिना पेरेंट्स के गईं अमेरिका
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के चिराला में 1987 में सिरिशा का जन्म हुआ। उनके पिता बी मुरलीधर और मां अनुराधा अमेरिका में जॉब करते थे। वो सिरिशा को दादा-दादी के पास छोड़कर अमेरिका चले गए। जब सिरिशा महज 4 साल की थीं, तो उन्होंने बिना पेरेंट्स के भारत से अमेरिका की उड़ान भरी थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *