बिहार में चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का दिखेगा आंशिक असर, छाये रहेंगे बादल, होगी बारिश

एक दर्जन विमान रहे लेट : कोहरे की सघनता बढ़ने से पटना के विमानों पर असर जारी है। हालांकि अधिकतर विमान आने के क्रम में ही दूसरे एयरपोर्ट पर देरी कर रहे हैं। इस वजह से उनके पटना से जाने में भी देरी हो रही है। शुक्रवार को भी पटना के लगभग एक दर्जन विमान देर से उतरे।

सूबे के मौसम पर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का आंशिक असर रहेगा। अभी यह कम दबाव के क्षेत्र के रूप में है और अगले कुछ घंटों में चक्रवात में परिणत होकर शनिवार को ओडिशा के तट के टकरायेगा। चक्रवात के प्रभाव से सूबे के पूर्वी भाग में पांच दिसंबर को एक दो जगहों पर आंशिक बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिन राज्य के अनेक हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

पटना में शुक्रवार से ही आंशिक असर दिखने लगा है। दिनभर बादल छाये रहे और धूप में गर्मी नहीं दिखी। राज्य में सबसे कम दृश्यता पटना में रही। यहां सुबह में मात्र आठ सौ मीटर की विजिबिलिटी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन के दस बजे तक पटना में एक हजार की विजिबिलिटी रही। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में दक्षिण बिहार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान ज्यादा रह रहा है।

दक्षिण बिहार में 12 से 14 डिग्री के बीच जबकि उत्तर बिहार में 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पटना, गया और पूर्णिया में हल्के स्तर का कोहरा शुक्रवार को भी देखा गया। प्रदेशभर में पूर्वी और उत्तर पूर्वी हवाओं का प्रभाव है। अगले दो दिन तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *