नीतीश कैबिनेट का आज होगा विस्तार, BJP—JDU के 18 लोगों को बनाया जा सकता है मंत्री, देखिए लिस्ट

PATNAबिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज संभव,18 बनाए जा सकते हैं मंत्रीमंत्रियों का फॉर्मूला वर्ष 2020 के आधार पर ही है। उस समय भाजपा कोटे के 16, जदयू से 12, हम से एक, वीआईपी से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री थे। अभी सरकार में सीएम सहित नौ मंत्री हैं। इसमें जदयू से चार, भाजपा से तीन, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक मंत्री हैं। चर्चा के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के बावजूद आठ-दस पद खाली रह सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ और विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा।

बिहार में गुरुवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। हालांकि, भाजपा की सूची पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर के बाद ही संख्या तय होगी कि कितने तथा कौन-कौन मंत्री बनेंगे। वैसे फिलहाल मंत्रिमंडल में जदयू और भाजपा के लगभग डेढ़ दर्जन विधायकों को शामिल किये जाने की सूचना है। शपथग्रहण समारोह राजभवन में शाम के पांच बजे हो सकता है।

गौर हो कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बुधवार को काफी गहमागहमी रही। बैठकों का दौर जारी रहा और संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में घटक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में यह तय हुआ कि जदयू कोटे से छह से आठ और भाजपा कोटे से 10-12 विधायक-विधान पार्षदों को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित मंत्रियों को लेकर जदयू ने अपनी सूची तैयार कर ली है। लेकिन भाजपा कोटे से संभावित मंत्रियों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं। प्रदेश इकाई ने आलाकमान को संभावित मंत्रियों की सूची भेज दी है। गुरुवार की सुबह तक मंत्रियों का नाम फाइनल हो सकता है। पार्टी नेताओं के अनुसार आलकमान ने नामों पर सुबह मुहर लगा दी तो गुरुवार शाम में ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। नाम नहीं आने पर शुक्रवार को शपथ ग्रहण होगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *