छठ में एयरलाइंस की नहीं चली मनमानी, दिल्ली का किराया 10 हजार से भी कम, यात्रियाें काे मिली राहत

इसबार छठ में एयरलाइंस कंपनियाें की मनमानी नहीं चली जिससे अाम विमान यात्रियाें काे बड़ी राहत मिली। मई में लाॅकडाउन के बाद जब विमानाें का परिचालन शुरू हुअा ताे उसी वक्त विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस कंपनियाें काे गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें यह तय किया था कि फ्लाइंग टाइम के अाधार पर न्यूनतम व अधिकतम किराया कितना हाेगा। यही वजह है कि इसबार छठ में भी विमानाें का किराया अधिक नहीं है। पिछले साल छठ के दाैरान पटना एयरपाेर्ट से 108 विमान उड़ान भर रहे थे, फिर दिल्ली से पटना का किराया 21 हजार हाे गया था। इसबार छठ में 100 विमानाें की पटना एयरपाेर्ट से लैंडिंग अाैर टेकअाॅफ हाे रहा है। लेकिन, दिल्ली से पटना का किराया 19 से 22 नवंबर के बीच 4480 से 8260 रुपए है। पटना से 22 नवंबर काे हर सेक्टर का किराया ज्यादा है, पर तय सीमा के भीतर है।

इस बार नवंबर में कम रहा विमान किराया पटना से दिल्ली19 नवंबर-4630/20 नवंबर-4630/21 नवंबर-4630 से 9644/22 नवंबर-7201 से 9880 दिल्ली से पटना/19 नवंबर-5426 से 9730/20 नवंबर-4482 से 9730/21 नवंबर-4482 से 9730/22 नवंबर-7201 से 8260

पटना से मुंबई : 19 नवंबर-5154 से 5156/20 नवंबर-5154 से 5785/21 नवंबर-5154 से 7779/22 नवंबर-5996 से 8881/मुंबई से पटना/19 नवंबर-6105 से 8837/20 नवंबर-6105 से 7261/21 नवंबर-6105 से 6107/22 नवंबर-6105 से 6841

पटना से बेंगलुरु : 19 नवंबर-6285 से 6306/20 नवंबर-5960 से 6206/21 नवंबर-6204 से 7305/22 नवंबर-6309 से 8882/बेंगलुरु से पटना/19 नवंबर-6204 से 6206/20 नवंबर-6204 से 6206/21 नवंबर-6204 से 7305/22 नवंबर-6309 से 8862

ममता टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक कुमुद रंजन ने बताया सरकार ने मई में फ्लाइंग टाइम के अाधार पर जो किराया तय किया था, उसी पर छठ में भी टिकट का दाम एयरलाइंस कंपनियाें ने रखा है। नागर विमानन मंत्रालय ने न्यूनतम व अधिकतम किराया तय कर दिया था। इससे यात्रियाें काे राहत मिली। कंपनी काे काेई नुकसान नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *