अभी-अभी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत पर ‘खतरा’, CM हाउस के 21 कर्मचारी पॉजिटिव

PATNA-CM हाउस के 21 कर्मचारी पॉजिटिव; केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे संक्रमित, प्रकाशपर्व पर प्रभातफेरी और नगर कीर्तन रद्द : कोरोना प्रोटोकॉल में लापरवाही ने बिहार में 7 माह पहले वाले हालात ला दिए हैं। बुधवार को बिहार में 1659 नए मामले आए। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालात जून की तरह ही हो गए हैं। जून में 7 तारीख को एक दिन में 762 नए मामले आए थे। वहीं, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह पिछले साल भी पॉजिटिव हुए थे। वहीं, CM हाउस के 21 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

पटना में बुधवार को 831 नए मामले आए हैं। कुल 1030 लोगों की जांच रिपोर्ट पटना में पॉजिटिव आई है। इनमें 1018 नए मामले हैं और 12 फॉलोअप केस हैं। 187 ऐसे लोग पॉजिटिव आए हैं जो पटना में जांच कराएं हैं लेकिन वह दूसरे जिले के रहने वाले हैं। पटना जिले में कुल 831 नए मामले की सीएस विभा कुमारी सिंह ने पुष्टि की है।

दोनों डिप्टी CM समेत 5 मंत्री पॉजिटिव
बिहार सरकार के दो डिप्टी सीएम समेत पांच मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कोरोना संक्रमित मंत्रियों में डिप्टी CM रेणु देवी, डिप्टी CM तारिकशोर प्रसाद, मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री संतोष सुमन शामिल हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *