देवरानी के सामने चुनाव हार गई जेठानी, कांग्रेस की पुर्णिमा सिंह ने धनवाद सीट पर जमाया कब्जा

झारखंड विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित माने जाने वाली धनबाद की झरिया सीट का नतीजा आ गया है. यहां एक ही परिवार की दो बहुएं एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं. कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह ने अपनी जेठानी और बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह को 4,913 मतों से हरा दिया है. पूर्णिमा सिंह को 44,599 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में 39,686 वोट पड़े.

Jharkhand Assembly Elections Results 2019: झारखंड व‍िधानसभा चनाव नतीजों के ल‍िए ग‍िनती जारी है। अब तक के नतीजों और रुझान के मुताब‍िक झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस गठबंधन बहुमत पाता लग रहा है। अगर अंत‍िम नतीजे इसी रुझान के मुताब‍िक रहे तो भाजपा की सत्‍ता जा सकती है। एक साल में यह पांचवा राज्‍य होगा, जहां भाजपा सत्‍ता से बाहर होगी। वहीं, सोन‍िया गांधी के कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद पार्टी की यह दूसरे राज्‍य में गठबंधन सरकार होगी।

झारखंड से पहले महाराष्‍ट्र में तमाम कोश‍िशों के बावजूद भाजपा सत्‍ता से बाहर हुई है और कांग्रेस-श‍िवसेना-एनसीपी गठबंधन की सरकार बनी है। महाराष्‍ट्र से पहले बीजेपी ने मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ जैसे महत्‍वपूर्ण राज्‍यों की सत्‍ता खोई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *