बिहार में विवाह समारोह स्थल पर लगा कोरोना वैक्सीन कैंप, 7 फेरे से पहले दूल्ह-दुल्हन ने लिया टीका

PATNA : 7 फेरों से पहले वैक्सीनेशन:शादी समारोह की जगह लगा था कैंप, देखते ही पहुंचा दूल्हा; होने वाले पति को देख दुल्हन ने भी लगवाया टीका : गया में वैक्सीनेशन के लिए दूल्हा-दुल्हन में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र के विश्राम गृह में शादी के लिए दूल्हा और दुल्हन पहुंचे थे। गुरुवार की दोपहर शादी की रस्में चल रही थीं। इस बीच, दूल्हा कोरोना का टीका लेने के लिए विश्राम गृह में चल रहे टीकाकरण अभियान टीम के पास पहुंच गया। दूल्हा ने सात फेरों से पहले टीका लगवाया। दूल्हा को टीका लेते देख दुल्हन भी पहुंच गई। फिर उसे भी टीका लगाया गया।

दरअसल, गया शहर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिराजपुर गांव के रहने वाले विकास कुमार की शादी रजौली की रहने वाली पूनम कुमारी से तय हुई थी। दोनों पक्ष के लोग शादी के लिए विश्राम गृह आए हुए थे। इस दौरान विश्राम गृह में ही टीकाकरण अभियान चल रहा था। दूल्हे की नजर पड़ गई। उसने एक साथी को टीम के पास भेजा। टीम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जल्द दूल्हा को भेजिए। टीका लगा दिया जाएगा। यह सुनते ही दूल्हा विकास कुमार शादी की रस्में छोड़कर टीका लेने के लिए पहुंच गए।

लड़की पक्ष के लोगों को जब दूल्हे पर नजर नहीं पड़ी। वे परेशान हो गए। किसी ने बताया कि दूल्हा तो टीका लेने के टीकाकरण अभियान टीम के पास गया है। यह जान लड़की पक्ष के लोगों में चर्चा होने लगी। तभी एक महिला ने कहा कि लड़का से लड़की खराब है क्या। दुल्हन भी टीका ले लेगी। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग दुल्हन को लेकर टीकाकरण टीम के पास पहुंच गए। अब, दुल्हन भी टीका लेने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद वहां मौजूद नर्स ने दुल्हन को भी टीका लगाया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *