द्वारका में खू’न से लथपथ मिली 6 साल की बच्ची, ये आ’तंकवाद का नया चेहरा है…इसे रोकना ही होगा

PATNA: दिल्ली के द्वारका में एक बार फिर से निर्भया जैसी घटना को अंजाम दिया गया। देशभर में लोग इस घटना के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा-  दिल्ली के द्वारका में 6 साल की बच्ची के साथ बला’त्कार किया। सड़क किनारे बच्ची खू’न से लथपथ मिली थी। बच्ची के प्रा’इवेट पा’र्ट की न’सें क’टी मिली। इस घटना को मुस्लिम युवा मोहम्मद नन्हे ने अंजाम दिया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  कपिल मिश्रा ने कहा कि-  ये आ’तंकवाद का नया चेहरा है, इसे रोकने के लिए कुछ तो करना ही होगा।

आरोपी बच्ची को  फ्रूटी दिलाने के बहाने डेढ़ किमी दूर सड़क किनारे अंडरपास के नजदीक झाड़ियों में ले गया। दरिंदगी के बाद बच्ची को तड़पता छोड़ भाग आया। बिलखती बच्ची घिसटकर सड़क तक पहुंची। रास्ते में किसी ने बच्ची को देखा और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बच्ची के आरोपी को अपनी गिरफ्त में लिया।  वह बच्ची को ले जाता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत नाजुक है। बच्ची की मां घरों में साफ-सफाई का काम करती हैं। पिता बेलदारी करते हैं। जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया, उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर नजर आ रहा है। उसी फुटेज के सहारे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। उम्र 24 साल है। तीन महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। पुलिस के अनुसार आरोपी कोई खास काम धंधा नहीं करता था।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *