धूमधाम से मनेगी गणेश चतुर्थी, 61 फीट ऊँची सबसे बड़ी मूर्ति को दिया गया अंतिम रूप

New Delhi: गणेश चतुर्थी को लेकर हैदराबाद में गणपति की सबसे बड़ी मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सबसे ऊंची मूर्तियों में शामिल यह हर साल विभिन्न आकृतियों और आकारों में बनाई जाती है। इस साल मूर्ति 61 फीट ऊँची है। मूर्ति का चेहरा सूर्य की तरह है, जिसमें 12 सिर, 24 हाथ और 7 घोड़े सूर्युडू अवतार में हैं।

खैराताबाद में तैयार की जाने वाली सबसे बड़ी मूर्ति को लेकर भक्तों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिलता है। खैराताबाद गणेश उत्सव समिति के सदस्यों का कहना है कि पहले तय किया गया था, इस साल खैताबाद की मूर्ति 61 फीट लंबी होगी। मूर्ति का काम 15 मई से शुरू हुआ था, जिसकी तैयारी 120 दिनों से की जा रही है और इस वर्ष की थीम दवता आदित्य महा गणपति रखा गया है।
Ganesh

गणेश उत्सव समिति हमेशा नए डिजाइनों के साथ काम करती है। हर साल महाराष्ट्र, तमिलनाडु और बिहार सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों की मदद से मूर्ति को तैयार किया जाता है। 2 सितंबर से भगवान के भक्त गणपति के दर्शन कर पाएंगे। मूर्ति को 12 नागों से सुशोभित किया गया है। गणेश के चारों ओर 16 फीट की अन्य विभिन्न मूर्तियों को रखा जाएगा।

मुख्य मूर्तिकार सी राजेंद्रन जो 1976 से खैराबाद गणेश उत्सव समिति से जुड़े हैं, उन्होंने कहा कि मूर्ति की ऊंचाई लॉजिस्टिक कारणों से कम हो गई है। मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाना मुश्किल होता है, इसलिए इसके आकार में फेरबदल किया जा रहा है। पिछले साल, मूर्ति का आकार 55 फीट था और थीम श्री सप्त मुख गणेश रखा गया था। 2 सितंबर से शुरू होने वाले विनायक के त्योहार में गणेश विसर्जन 12 सितंबर को सुबह हुसैन सागर झील में होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *