आज से बंद हुआ पटना का जीपीओ गोलम्बर फ्लाइओवर, छह महीने के लिए गाड़ी चलने पर रोक

जीपीओ गोलंबर फ्लाईओवर का पश्चिमी रैंप रविवार से अगले छह महीने तक बंद रहेगा। इस बीच आर ब्लॉक चैराहे से जीपीओ गोलंबर फ्लार्डओवर के बीच आर्म जोड़ने का काम किया जाएगा। फ्लाईओवर के दोनों एप्रोच पथ पहले की तरह चालू रहेंगे। एप्रोच पथ से फ्लार्डओवर पर चढ़ने व उतरने की इजाजत नहीं होगी। फ्लार्डओवर के दोनों छोर रविवार से बंद कर दिए जाएंगे।

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड व यातायात पुलिस के पदाधिकारियों ने शनिवार को निर्माण कार्य और यातायात में बदलाव के लिए बैठक की। इसमें दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों के दवाब व जाम से निजात के लिए निर्धारित किए गए। पूरे रूट पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सड़क पर काई जाम नहीं लगे। निर्धारित रुट का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवार्ड की जाएगी।

प्रौजेक्ट इंजीनियर खुशींद करीम ने बताया कि जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक गोलंबर का आर्म जोड़ने का काम करीब छह महीने तक चलेगा। निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना नहीं हो इसके लिए यातायात रोकने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर ब्लॉक-वीरचंद पटेल पथ फ्लारईओवर का शुभारंभ इसी माह किया था। यह फ्लाईओवर दूसरी ओर सप्तमूर्ति के पास मिलता है। इसमे लोगों को आर ब्लॉक के पात्र जाम सै निजात मिलेगी।

अंदालतगंज तालाब के आसपास और अमरनाथ पथ में वाहन पार्किंग की मनाही रहेगी। वाहन पार्क करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी कार्यालय से बुद्ध मार्ग तक दोनों लेन में यातायात के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बुद्ध मार्ग से करबिगहिया जाने के लेन में वाहन को यूटर्न की इजाजत इस्कान मंदिर के पास नहीं होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *