ललन सिंह का बड़ा बयान, नीतीश को प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते, वह नहीं हैं PM मैटेरियल

ललन सिंह का बड़ा बयान, नीतीश को प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहते हैं, वह नहीं हैं पीएम मैटेरियल : ललन सिंह ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताए जाने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग उनको पीएम बनते नहीं देखना चाहते हैं। हमने कभी नहीं कहा कि कि 2024 में वह हमारे प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं। हमने तो बस इतना सा बोला है कि उनमे पीएम बनने के सारे गुण मौजूद है। Lalan singh Interview

नीतीश कुमार के क्रिएशन हैं आरसीपी सिंह उनका अपना कोई चरित्र नहीं है: राजीव रंजननीतीश कुमार के पीठ में छुरा भोंकने का काम आरसीपी सिंह ने किया

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आरसीपी सिंह क्या है। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के क्रिएशन थे। नीतीश कुमार ने ही उन्हें खादी का कुर्ता पायजामा दिया और पहनने के लिए सिखलाया भी। आरसीपी सिंह बताएं कि वह खादी का कुर्ता पजामा पहनना जानते थे। वे नीतीश कुमार के स्टाफ थे। रेल मंत्री रहते हुए भी और मुख्यमंत्री के समय में भी। उन्होंने कभी संघर्ष किए हैं। राजनीतिक कार्यकर्ता बनता है संघर्ष से। सांसद ने कहा कि हम लोग राजनीतिक कार्यकर्ताओं 1974 से हैं।

काफी संघर्ष किया हूं। संघर्ष करने के बाद ही राजनीतिक कार्यकर्ता बनता है। उन्होंने कहा कि जिस आदमी ने उन्हें बनाया , जिनके वे क्रिएशन हैं, उन्हीं के पीठ में छुरा भोंकने का काम कर रहे हैं। उन्हीं को कहते हैं कि वह झूठ बोलते हैं। आरसीपी सिंह का कोई चरित्र ही नहीं है। उनकी चरित्र की बात छोड़ दीजिए, कुछ है ही नहीं। वह हवा हवाई हैं। उनकी अंतिम अभिलाषा सांसद बनने की थी। इस अभिलाषा को नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। उन्हें दो बार राज्यसभा का सदस्य बनाया और अंतिम अभिलाषा मंत्री बनने की भी पूरी हो गई। अब वह जाएं घूमें और आराम करें।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *