इस नवमी को करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लेकर आया है यह टूर पैकेज

पूरे देश में नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। माता के भक्तों के लिए नवरात्रि सबसे खास त्योहारों में से एक होता है। देश भर के कई मंदिरों में इस दौरान भक्तों की अच्छी, खासी तादाद देखने को मिलती है। लेकिन मां वष्णो देवी तीर्थ स्थान एक ऐसी जहग है, जहां पर माता के भक्त सबसे ज्यादा जाना चाहते हैं। अगर आप भी आने वाली महाअष्टमी, महानवमी या दशहरा की पूरा मां वष्णो देवी जाकर करना चाहते हैं तो, IRCTC आपके लिए शानदार टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। IRCTC ने अपने इस पैकेज को माता वैष्णो देवी विद पटनीटॉप नाम दिया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।

वैष्णो देवी टूर की शुरुआत मध्य प्रदेश के डॉ अंबेडकर नगर रेलवे स्टेशन(महू स्टेशन) से होगी। रात भर ट्रेन में यात्रा करने के बाद अगले दिन यात्री, कटरा पहुंचेंगे। कटरा में रात भर आराम करने के बाद, अगले दिन यात्री माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाएंगे। हालांकि दर्शन के दौरान सारा खर्च यात्रियों को खुद ही वहन करना होगा। दर्शन करके लौटने पर यात्री रात का आराम करेंगे। अगले दिन नाश्ते के बाद यात्री पटनीटॉप के लिए निकलेंगे। पटनीटॉप से वापस यात्री कटरा लौट आएंगे। अगले दिन वापस यात्री कटरा से महू के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस पैकेज के तहत बुकिंग के समय उपलब्धता के आधार पर यात्रियों को थर्ड एसी या सेकेंड एसी का टिकट कराया जाएगा। इसके अलावा 3 रातों के आराम के लिए डीलक्स होटल की व्यवस्था भी रहेगी। सभी साइटसीन के लिए गाड़ियां मौजूद रहेंगी। 3 दिनों तक नाश्ते और डिनर की व्यवस्था भी की जाएगी।

वैष्णो देवी दर्शन के इस 5 रात और 6 दिनों वाले टूर पैकेज के लिए आपको 10,100 रुपए खर्च करने होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *