मुखिया को 2500, जिला परिषद को 12000 सैलरी, सीएम नीतीश ने किया नया ऐलान, आदेश जारी

पंचायती राज विभाग ने त्रिस्तरीय पंचायती राज के 12 अलग-अलग जनप्रतिनिधियों के लिए नियत मासिक भत्ता की राशि स्वीकृत कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कुल एक अरब 12 करोड़ की राशि तय की गई है। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के लिए 2.9 करोड़, पंचायत समिति के प्रमुख, उप प्रमुख और सदस्यों के लिए 10.79 करोड़, मुखिया, उप मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्यों (वार्ड) के लिए 49.55 करोड़ तथा सरपंच, उप सरपंच और ग्राम कचहरी सदस्यों (पंच) के लिए भी 49.55 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

पद मासिक भत्ता : जिला परिषद अध्यक्ष 12 हजार रुपए, जिला परिषद उपाध्यक्ष 10 हजार रुपए, पंचायत समिति प्रमुख 10 हजार रुपए, पंचायत समिति उप प्रमुख 5 हजार रुपए, मुखिया 2500 रुपए, उप मुखिया 1200 रुपए, सरपंच 2500 रुपए, उप सरपंच 1200 रुपए, जिला परिषद सदस्य 2500 रुपए, पंचायत समिति सदस्य 1 हजार रुपए, ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड) 500 रुपए, ग्राम कचहरी सदस्य (पंच) 500 रुपए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *