पटना के 67 हाेटलों में छापा, दो डाॅक्टर और छह इंजीनियर समेत 30 शराबी गिरफ्तार, बिहार में हड़कंप

पटना के 67 हाेटलों में छापा, दो डाॅक्टर और छह इंजीनियर समेत 30 शराब पीते गिरफ्तार{ सभी दाेस्त की शादी में शामिल हाेने अाए थे पटना, पियक्कड़ों पर चला पुलिस का डंडा, कंकड़बाग के हाेटल फाॅर्चून में जाम छलका रहे थे छह इंजीनियर

पटना | डाकबंगला चौराहा पर स्थित होटल जिंजर में छापेमारी कर कोतवाली पुलिस ने दो डॉक्टरों को दो बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। डॉक्टर कशिश चौबे रांची के बरियातू की रहने वाली है। वह महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में पदस्थापित हैं। वह पटना एम्स में इंटरव्यू देने आई थी। वहीं डॉ. कुमार शैलेंद्र शेखर भागलपुर के कहलगांव का रहने वाला है। शैलेंद्र कंकड़बाग के जगदीश मेमोरियल हॉस्पिटल में पदस्थापित है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। होटल का कमरा डाॅ. कशिश ने ही बुक कराया था। वह कमरा नंबर 506 में ठहरी थी।

डाॅ. शैलेंद्र उसका मित्र है। शैलेंद्र ही शराब की दो बोतलें लेकर उससे मिलने पहुंचा था। दो बोतल में एक पूरी भरी हुई थी और एक आधी थी। पुलिस को कमरे में अचानक देख डाॅ. शैलेंद्र चकमा देकर भाग गया। वह पांचवें तल्ले से नीचे आ गया था। तभी डाॅ. कशिश से मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने उसे फोन किया और हड़काया। इसके बाद वह वापस अाया। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, लेकिन दोनों शराब के नशे में नहीं पाए गए। दोनों डॉक्टर गिड़गिड़ाने लगे और अपने परिचितों को फोन लगाने लगे। डाॅ. कशिश ने कहा-सर, महाराष्ट्र में डॉक्टर हूं। मुझे यहां की जानकारी नहीं थी। शराब लेकर मेरा दोस्त ही आया था। मेरी इसमें कोई गलती नहीं है।

कंकड़बाग के हाेटल फाॅर्चून में जाम छलका रहे थे छह इंजीनियर
पटना |कंकड़बाग थाने की पुलिस ने डाॅ. अारएन सिंह माेड़ के पीछे स्थित हाेटल फाॅर्चून में शनिवार रात छापेमारी की। पुलिस तीसरे तल्ले स्थित कमरे में गई ताे छह साॅफ्टवेयर इंजीनियर जाम छलका रहे थे। टेबल पर ब्रांडेड कंपनी की एक बाेतल शराब रखी थी अाैर छह पैग बनी थी। पुलिस ने माैके से ही राेहित कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, विनीत जायसवाल, अानंद कुमार मंडल, कंचन कुमार अाैर विकास कुमार काे गिरफ्तार कर लिया। इनलाेगाें ने बताया कि कंकड़बाग में रहने वाले एक इंजीनियर दाेस्त की शादी में अाए थे। राेहित हैदरबाद, अनिल व कंचन दिल्ली, अानंद काेलकाता अाैर विकास मुंबई में साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि ये लाेग शराब लेकर अाए थे। हाेटल में लिखकर दिया था कि यहां न शराब पीएंगे अाैर न शराब लेकर अाए हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *