अभी-अभी : रांची से रवाना हुई पटना आने वाली वंदे भारत ट्रेन, लोग बोले- लगता है एरोप्लेन में बैठे हैं

वंदे भारत रांची से पटना के लिए रवाना:पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाई हरी झंडी; यात्री बोले-इंतजार खत्म हुआ, लग रहा फ्लाइट में हैं : पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाते ही रांची से पटना आने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत पटना के लिए रवाना हो चुकी है. बिहार और झारखंड की यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. बताया जाता है कि इस रेल के जरिए सफर करने वाले लोगों की पहले से लगभग 1 घंटा 45 मिनट समय की बचत होगी. इस ट्रेन में सफर करने वाले स्कूली बच्चों का कहना था कि लगता है कि हम लोग ट्रेन में नहीं बल्कि प्लेन में बैठे हैं.

ट्रेन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। वंदे भारत जैसे ही रांची स्टेशन से खुली लोगों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए। ट्रेन में सफर कर रहे लोग काफी खुश दिखे। यात्रियों ने कहा कि हमारा इंतजार खत्म हुआ। ऐसा लग रहा है, जैसे ट्रेन नहीं फ्लाइट में बैठे हैं।

वंदे भारत को पायलट के बालमुचू चला रहे हैं। उनके साथ लोको पायलट मनोज कुमार हैं। इस ट्रेन के मैनेजर अशोक पांडेय हैं।

इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शिरकत की। साथ ही परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, जेएमएम सांसद महुआ माजी, बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद अन्नपूर्णा देवी भी रांची रेलवे स्टेशन पहुंचीं। रांची रेलवे स्टेशन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *