अभी अभी- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला चुनाव हारे, BJP के लीला राम ने 567 वोटों से दी मात

New Delhi: हरियाणा की कैथल सीट जो कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का गढ़ मानी जाती थी इस बार सुरजेवाला के हाथ से चली गई है। वो 567 वोटों से हार गए हैं। उन्हें भाजपा के लीला राम ने मात दी है। हारने के बाद मीडिया से बात करते हुए सुरजेवाला ने अपनी हार पर कहा कि कैथल वासियों का फैसला सर आखों पर उन्होंने लीला जी को चुना है। उन्हें जीत के लिए बहुत शुभकामनाएं।
वहीं बता दें हरियाणा में किसी को अभी तक बहुमत नहीं मिला है और राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार साफ दिखाई देने लगे हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही 35-35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इस वक्त जो रुझान आ रहे हैं वो परिणाम के ही संकेत दे रहे हैं। विधानसभा में किसी को भी बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता की हरियाणा में सत्ता का ताज किसके सर सजेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी है। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दोबारा सत्ता में वापसी करेंगे इस पर भी कांग्रेस ने सवालिया निशान लगा दिया है।

बता दें नतीजों के आने से पहले ही चौटाला हरियाणा में अपनी पार्टी की जीत को लेकर निश्चित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हरियाणा में पार्टी जीत का परचम लहराएगी। न तो भाजपा और न ही कांग्रेस के हाथों में जीत आएगी। राज्य में ये दोनों पार्टी 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। सत्ता की कमान तो निश्चित तौर पर जेजेपी ही संभालेगी। उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *