राजद नेता का कारनामा, घोड़े पर बैठकर चलाई गोलियां, लोगों ने शादी में घोड़े को बिदकने पर पकड़ा

RJD प्रखंड अध्यक्ष ने घोड़े पर बैठकर चलाई गोलियां:लोगों ने शादी में घोड़े को पकड़ा, उस पर बैठ जनप्रतिनिधि ने की हर्ष फायरिंग; जांच के आदेश : जिले के कुढ़नी में RJD के प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम का हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। खुर्शीद आलम पूर्व मुखिया भी हैं और एक राजनीतिक पार्टी से भी संबंध रखते हैं। यह वीडियो एक समारोह के दौरान का है। पूर्व मुखिया घोड़े पर सवार होकर बंदूक से फायरिंग कर रहे हैं। इस संबंध में DSP वेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। CI राजकिशोर सिंह को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि वे घोड़े पर बैठकर बंदूक से फायरिंग कर रहे हैं। घोड़ा गोली की आवाज सुनकर डर रहा है। इससे वह एक बार गिरने से बचे भी। लेकिन, आसपास खड़े लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। फिर इसके बाद भी फायरिंग की। इस बार घोड़ा को लोगों ने पकड़ रखा था। कुछ लोग घोड़े को आसपास से पकड़े हुए भी थे। फायरिंग के बाद उन्होंने दरवाजे पर घोड़े के साथ एक चक्कर भी काटा और उतर गए। इस दौरान उनके कंधे पर बंदूक रही। जिसे घोड़ा से उतरने के बाद लोगों ने थाम लिया। इनकी पत्नी भी पूर्व पंचायत समिति सदस्य थीं।

DSP वेस्ट ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन होने के बाद उनके हथियार की भी जांच FSL लैब से कराई जाएगी। गोली चली होगी तो आर्म्स लाइसेंस रद्द करने को लेकर SSP के माध्यम से DM को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

वहीं, मामले को लेकर पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम ने बताया कि ये वीडियो 7 साल पुराना है। किसी ने साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। वह खुद भी इसका पता लगा रहे हैं कि किसने ऐसा किया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *