5 साल में 290 फीसदी तक बढ़ गई नीतीश के मंत्रियों की संपत्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट के मंत्रियों की संपत्ति पिछले पांच सालों में 290 प्रतिशत तक बढ़ी है। सरकार के 22 मंत्री इस बार फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, इन मंत्रियों की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्रों के विश्लेषण से पता चलता है कि सभी मंत्रियों की औसत संपत्ति 60 फीसदी तक बढ़ी है।

सबसे अधिक 290 प्रतिशत, सहकारिता मंत्री राणा रणधीर की संपत्ति में इजाफा हुआ है। उसके बाद दूसरे नंबर पर माइंस एंड जियोलॉजी मंत्री ब्रिज किशोर बिंद हैं उनकी संपत्ति में 264 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। तीसरे नंबर पर योजना एवं विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी हैं, उनकी संपत्ति में 235 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इनमें सबसे अमीर नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा हैं इनकी कुल संपत्ति 9.32 करोड़ है।

सबसे कम संपत्ति आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय की है। इनकी कुल संपत्ति 80.93 लाख है। दो मंत्रियों की संपत्ति घटी भी है। नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा की कुल संपत्ति 16% और गन्ना उद्योग मंत्री बीमा भारती की कुल संपत्ति 22% घटी है। मंत्रियों की संपत्ति में ज्यादातर ईजाफा बीते पांच वर्षों में चल, अचल संपत्ति के दाम बढ़ने से हुआ है। ज्यादात ने निवेश भी इसी मोर्चे पर किया है। हालांकि शेयर और बांड के प्रति भी मंत्रियों का प्रेम बढ़ा है। बैंक बैलेंस के मामले में अधिकतर मंत्रियों से अमीर उनकी पत्नियां है। सोना-चांदी का भी कई को शौक है।

बीमा भारती की संपत्ति घटी, सुरेश शर्मा के बाद महेश्वर हजारी ही सबसे अमीर/ मंत्री 2015 2019 2020/ श्रवण कुमार 1,85,26, 285 2,83,89,392 2,39,43, 354/ रामनारायण मंडल 91,70,404 1,29,89, 815 1,67,55,519/ बृज किशोर बिंद 52,04,550 1,08,76,429 1,89,53,953/ कृष्णनंदन प्र. वर्मा 1,42,91,050 1,83,51,083 1,85,60,746/ संतोष कु. निराला 72,19,557 1,70,14,760 1,87,80,230/ जय कुमार सिंह 1,67,77,407 1,99,96,041 3,21,44,185/ प्रेम कुमार 1,53,21,619 1,61,14,380 1,70,54,960/ बिजेंद्र प्र.यादव 1,36,57,757 1,71,60,914 2,24,01,413/ रामसेवक सिंह 1,24,97,587 1,76,66,892 2,01,06,976

मंत्री 2015 2019 2020/ नंदकिशोर यादव 95,02,926 1,00,56,778 1,84,22,783/ प्रमोद कुमार 2,83,10,109 4,56,34,476 3,83,41,147/ महेश्वर हजारी 1,91,73,527 4,75,48,299 6,41,52,316/ खुर्शीद उर्फ फिरोज 1,74,25,536 2,78,01,903 4,07,04,881/ मदन सहनी 1,19,82,217 1,61,06,777 2,02,16,578/ कृष्ण कुमार ऋषि 93,59,603 1,35,65,971 2,34,77,166/ रमेश ऋषिदेव 1,38,87,199 2,70,28,224 2,59,78,324/ नरेंद्र ना यादव 1,47,75,967 1,34,46,079 2,01,83,564
बीमा भारती 3,10,09,576 ——– 2,42,30,000/ 2015 : संपत्ति- 1,61,25,8942019 : संपत्ति- 3,66,69,8192020 : संपत्ति- 4,66,06,392

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *