जदयू के कार्यक्रम में ललन सिंह के सामने कार्यकर्ताओं को परोसा गया शराब, सम्राट चौधरी का आरोप

बिहार की सियासी गलियारों में नया मुद्दा उठ गया है। पक्ष-विपक्ष के नेता अब मटन-चावल के मुद्दे पर भिड़ गए हैं। मामला जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा मटन-चावल के भोज के आयोजन से जुड़ा है।

दरअसल, ललन सिंह ने 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था। हालांकि, उसमें शाकाहारी लोगों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई थी।

उक्त भोज को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने निशाना साधते हुए कहा था कि लोग राजनीतिक लाभ के लिए मीट-चावल खिला रहे हैं और शराब परोस रहे हैं।

भोज में शराब परोसने का प्रमाण दें सम्राट उमेश

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा 14 मई को मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित भोज में शराब परोसे जाने के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा मीडिया में दिये बयान की जदयू ने बैठक कर निंदा की है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सम्राट चौधरी के बयान पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि अगर इसके लिए वे सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए।

उमेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मानसिक दिवालियापन का शिकार होकर अनर्गल बयान दे रहे हैं। बैठक में तमाम प्रदेश पदाधिकारियों ने सम्राट चौधरी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। कहा गया कि 2019 में जब जदयू एनडीए में था, तब भी ललन सिंह ने मुंगेर के सांसद के रूप में कार्यकर्ता सम्मान भोज दिया था। 2021 में तारापुर विस उपचुनाव में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी राजीव सिंह के विजयी होने पर भी भोज दिया गया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *