मिथिला की बेटी और बिहार की लाडली सामरिन फातिमा ने लहराया परचम, सिविल जज बन कर नाम किया रोशन

MADHUBANI : सीमावर्ती प्रखंड लदनियां की एक बेटी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। यूपी के मऊ में रहने वाले इसी प्रखंड के डलोखर गांव निवासी वकील गमी अहमद नोमानी व माता समा प्रवीण की बेटी सामरिन फातिमा नोमानी ने महज 26 वर्ष की उम्र में सफलता हासिल की है।

सामरिन फातिमा नोमानी ने पीसीएस जे उतरप्रदेश की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर सिविल जज के पद पर तीन महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। हाल ही में पीसीएसजे परीक्षा वर्ष 18 के परिणाम घोषित किए गए जिसमें सामरिन फातिमा नोमानी ने सफलता हासिल की है। बताया गया है कि सामरिन फातिमा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली पढ़ाई मऊ में ही रहकर फातिमा स्कूल से की है।

dailybihar.com, dailybiharlive, dailybihar.com, national news, india news, news in hindi, ।atest news in hindi, बिहार समाचार, bihar news, bihar news in hindi, bihar news hindi NEWS

अपने बेहतरीन शिक्षण का आधार वह अपनी स्कूली पढ़ाई को ही देती हैं। अलीगढ़ और दिल्ली के शिक्षण संस्थान के उत्कृष्ट अध्यापन ने उन्हें सिविल जज के इस पद तक पहुंचाया है। सामरिन फातिमा नोमानी ने अपनी ल ग्रेजुएशन की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *