एमपी के पूर्व सीएम शिवराज की बेटी की मौ-त, अस्पताल से गायब थे डॉक्टर, नहीं हो सका इलाज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री भारती की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव कापोस्टमॉर्टम कराया है। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की दत्तक पुत्री भारती की गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे।जानकारी के मुताबिक, भारती यहां नगर पालिका में नौकरी करती थीं। गुरुवार सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन करीब 10 बजे उसे लेकर डॉक्टर मंजू जैन के नर्सिंग होम पर पहुंचे। यहां हॉस्पिटल स्टॉफ ने बताया कि डॉक्टर साढ़े दस बजे आएंगी। लेकिन डॉक्टर नहीं आईं। इधर, भारती की हालत बेहद खराब होती जा रही थी।


महिला डॉक्टर दोपहर 12 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंची। इस बीच भारती बेसुध हो जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में उसे नर्सिंग होम स्टॉफ के लोग और परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दत्तक बेटी की मौत की जानकारी लगते ही शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह बेटे कार्तिकेय के साथ अस्पताल पहुंच गई। वहां वे अपने आंसू नहीं रोक पाई। हालांकि उन्होंने कहा किसी से कुछ नहीं। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने के कारण नहीं आ पाए। उन्होंने भारती की सुसराल वालों और पति से फोन पर बातचीत की है।

भारत की शादी एक मई 2019 को विदिशा के किसान परिवार के युवक रवींद्र मालवीय से स्थानीय गणेश मंदिर में हुई थी। शिवराज और साधना सिंह ने शादी की पूरी रस्में निभाते हुए भारती का कन्यादान किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *