अभी-अभी : राजधानी पटना में झमाझम बारिश शुरू, पूरे बिहार में बदला मौसम

अभी अभी राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। एक ओर जहां मौसम में बदलाव देखा जा रहा है वही किसानों के लिए यह राहत वाली खबर है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दाब का क्षेत्र पिछले 24 घंटे से बना हुआ है। वहीँ दूसरी तरफ राजधानी पटना में समोवार से लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा है। वहीँ पटना में दोपहर तीन के बजे के बाद काले बादल छाए रहे। इसी के साथ ही ठंडी हवा भी चली।

पटना के तापमान की बात करें तो सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 29 .4 डिग्री दर्ज किया गया तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। वहीँ दूसरी तरफ बारिश के चलते उत्तर बिहार में बाढ़ के ख’तरे की भी संभावना देखी जा रही है। बीते दिनों प्रदेश की आठ बड़ी नदियां ख’तरे के निशान से ऊपर बह रही थीं क्योंकि नेपाल में बारिश चलते बिहार में इसका कहर देखने को मिला। वहीं अब राज्य में भी तेज बारिश संभावना व्यक्त की गई है। आपको बता दें कि बिहार का उत्तरी हिस्सा पूरी तरह से बाढ़ की चपे’ट में है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

बिहार में बाढ़ की समस्या प्रत्येक वर्ष देखने को मिलती है। इस बार बाढ़ के चलते 180 से भी ज़्यादा लोगों की मौ’त हो गई। बिहार के 12 जिले बाढ़ प्रभावित सूचि में शामिल किये गए। इन इलाकों में बड़े पैमाने पर जा’न माल की हानि हुई है। वहीँ अब ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर नेपाल में और अधिक बारिश हो गयी तो बाढ़ की स’मस्या और बढ़ जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *