प्रशासन ने लौटाया, अपनों ने ठुकराया, 24 प्रवासियों ने गांव में पेड़ के नीचे बनाया क्वारंटाइन सेंटर

प्रशासन ने लौटाया, अपनों ने ठुकराया तो 24 प्रवासियों ने गांव में पेड़ के नीचे बनाया खुद का क्वारंटाइन सेंटर

पहले लॉकडाउन, फिर शासन-प्रशासन और अब अपनों के मारे 24 प्रवासियों ने गांव की खाली जमीन पर पेड़ के नीचे खुद का क्वारंटाइन सेंटर बना लिया है। हैदराबाद से लौटे प्रवासी 14 दिन पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। मामला अजीबोगरीब जरूर है, लेकिन सिस्टम की सच्चाई की पोल खोल रहा है।

मुशहरी प्रखंड की राजबाड़ा पंचायत के पीरमहमदपुर और रौशनपुर नामक दो अलग-अलग गांवों का मामला है। हैदराबाद में रह रहे 18 प्रवासी करीब दस दिन पहले विशेष ट्रेन से मुजफ्फरपुर लौटे थे। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को स्वस्थ्य बताते हुए होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया। इसके बाद सभी अपने गांव पहुंचे। लेकिन, ग्रामीणों के कड़े तेवर देख प्रवासियों ने गांव स्थित खाली पड़ी जमीन पर पेड़ के नीचे ही क्वारंटाइन सेंटर बना लिया।

वहां सभी 18 लोग शारीरिक दूरी का पालन करते हुए रह रहे हैं। पंचायत स्तर पर इनको खाद्य सामग्री दी जा रही है। वे स्वयं खाना बनाकर खा रहे हैं। वहीं 14 दिन बीतने का इंतजार कर रहे हंै। इस संबंध में बीडीओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

-Kajal Lal

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *