सिंदूरदान से पहले कम गहने देखकर भड़क गई दुल्हन, शादी से किया इनकार, रात भर चलती रही पंचायत

उत्तर प्रदेश 2 मई 2023 : शादी के बीच रात भर चली पंचायत फिर भी बिन दुल्हन लौटी बारात : तय समय पर बाराती लड़की वाले के यहां पहुंच चुके थे. दुल्हन पक्ष ने बारातियों का जमकर स्वागत किया. पानी शरबत और नाश्ते के बाद भोजन का दौर शुरू हुआ. इसी बीच पता चला कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया है. फिर क्या था पूरे पंडाल में मानो बवाल मच गया. थोड़ी देर बाद किसी ने बताया कि लड़की का कहना है कि लड़के वाले ने कम गहने लाए हैं इसीलिए मैं शादी नहीं करूंगी. आसपास की महिलाओं ने दुल्हन को लाख समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया. अंत में रात बीतने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के बारातियों के संग अपने घर लौट आया.

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का बताया जाता है. बरात बनवारीपुर गांव से सिकंदरा के मानपुर पहुंचा था. बारात में शामिल लोगों का कहना था कि लड़की पक्ष द्वारा हम लोगों का जबरदस्त स्वागत किया गया. लेकिन जब शादी के दौरान लड़के वाले गाने चलाने लगे तो कम गहने देखकर शादी देखने आई महिलाओं में कानाफूसी शुरू हो गया. थोड़ी देर बाद लड़की ने भी बवाल कर दिया और शादी से इंकार कर दिया.

बनवारीपुर के लालाराम ने अपने बेटे कृष्णमुरारी की शादी मानपुर गांव में श्यामनारायन की बेटी से तय की थी।दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया तो वर पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर शादी के लिए तैयार करने की कोशिश की लेकिन दुल्हन पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। दुल्हन की जिद के आगे पुलिस भी हार गई। जबकि वर पक्ष के लोग आखिरी तक कोशिश करते रहे कि दुल्हन शादी के लिए तैयार हो जाए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप हमें 5, 10, 20, 50 या ₹100 की आर्थिक मदद दे सकते हैं… आप हमें 8292560971 पर गुगल पे, फोन पे या पेटीएम कर सकते हैं..

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *