उपेंद्र कुशवाहा होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री, मुजफ्फरपुर में लगा पोस्टर, सियासत गर्म

PATNA : मुजफ्फरपुर में लगी होर्डिंग-उपेंद्र कुशवाहा को बताया भावी सीएम, पोस्टर पर सियासत गर्म : जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 26 अगस्त को जिले की यात्रा पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर कलक्ट्रेट कैंपस में लगे होर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। होर्डिंग में उपेंद्र कुशवाहा को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। जदयू के नेताओं ने आपत्ति जताई है। नेताओं ने कहा-नीतीश के होने तक सीएम की वैकेंसी नहीं है।

यात्रा से पहले पोस्टर पर सियासत गर्म, उपेंद्र कुशवाहा को बताया भावी सीएम : जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की यात्रा से पहले ही सियासत गरमाने लगी है। उपेंद्र कुशवाहा 26 अगस्त को जिले की यात्रा पर आ रहे हैं। उनके आगमन पर कलक्ट्रेट कैंपस में लगे होर्डिंग को लेकर गुटबाजी तेज हाे गई है। दरअसल, होर्डिंग में उपेंद्र कुशवाहा को भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया गया है। वैसे तो यह होर्डिंग अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद के नाम से है, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपेंद्र कुशवाहा का फोटो बराबरी में दिखाया गया है और भावी सीएम उपेंद्र कुशवाहा बताए गए हैं। लेकिन, जदयू के कई नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसके लिए सीधे सीधे जिला नेतृत्व को कठघरे में खड़ा करना शुरू कर दिया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *