बाबरी मस्जिद ढहता रहा और देखते रहे कल्याण सिंह, कहा-गुंबद टूट रहा है, मैं गोली नहीं चलवाऊंगा

केंद्र से कहा था अयोध्या में गुंबद टूट रहा है… लेकिन मैं गोली नहीं चलवाऊंगा : दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया। फेफड़ों और किडनी में संक्रमण के चलते वह 4 जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। अंत्येष्टि सोमवार को बुलंदशहर में गंगा किनारे होगी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा-‘मेरा दुख शब्दों से परे है। कल्याण सिंह जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे।’

यूपी की राजनीति में कल्याण एेसे नेता थे, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्हाेंने 1991 में पहली बार भाजपा काे सत्ता तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री की शपथ लेकर कल्याण मंत्रिमंडल के साथ सीधे अयोध्या गए। वहां संकल्प लिया, ‘कसम राम की खाते हैं, मंदिर यहीं बनाएंगे।’ उनके सीएम रहते ही 6 दिसंबर 1992 काे अयोध्या में विवादित ढांचा गिराया गया।
पढ़िए देश-विदेश भी

मंदिर बन रहा है… शांति से मृत्यु का वरण कर सकता हूं : राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कल्याण ने कहा था- ‘अब विश्वास है कि मंदिर बनने जा रहा है। मैं चैन से, बड़ी शांति से मृत्यु का वरण कर सकता हूं। हां, यह इच्छा और है कि मेरे जीवनकाल में भव्य मंदिर बनकर पूरा हो जाए।’

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *