बचपन में भैंस चराकर की दिन-रात पढ़ाई, आज एक साधारण सी लड़की है IAS ऑफिसर…

सत्यमंगलम कॉलेज में पढ़ने वाली सी. वनमती एक साधारण सी लड़की… जिसके दिन की शुरुआत जानवरों  को चारा खिलाने से शुरू होता था। पढ़ाई में काफी मेहनती। मेहनत से पीछे ना हटने वाली लड़की। जानवरों को चारा खिलाने वाली लड़की ने वो मुकाम हासिल किया जिसे पाने के लिए दिन रात एक करने पड़ते हैं। हालांकि- पहली बार में तो सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन जब हुई तो लोगों के लिए मिसाल बन गई।

सी. वनमती ने जब पहली बार UPSC IAS परीक्षा में  दी तब सफलता नहीं मिली।  हालांकि, असलफता के बाद भी उन्होंने बार नहीं मानी और आखिरकार साल 2015 में आखिरकार सफल हुई।  मेहनत ऐसी की कि UPSC एग्जाम क्लीयर कर लिया।  UPSC IAS प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली।  ये सफलता ये दिखाती है कि- यह बात मायने नहीं रखती कि IAS की तैयारी के लिए आपके पास कितनी सुविधाएं हैं और आपकी परिस्थतियां कैसी हैं। देश के कई धुरंधरों ने यह कर दिखाया है। ऐसी ही एक नजीर हैं सी. वनमती…

वनमती केरल की रहने वाली हैं। वनमती ने चरवाहा से IAS बनने का सफर जिस तरह से पूरा किया है वह वाकई में काबिलेतारीफ है। IAS बनने वाली वनमती के माता-पिता बहुत पढ़े-लिखे नहीं थे। इरोड में इनका परिवार पशु-पालन करता था। पिता ड्राइवर थे। वनमती का बचपन भी भैंसों पर बैठकर और जानवरों को चराते हुए ही बीता था। लेकिन उनमें पढ़ाई को लेकर इंट्रेस्ट हमेशा से था।

जब वनमती ने क्लास 12 पास किया उसके बाद ही घर वाले शादी के पीछे पड़ गए। मंजिल पाने की जिद वनमती में कूट-कूटकर भरी हुई थी।  उसी दौरान वनमती ने ‘गंगा यमुना सरस्वती’ नाम का सीरियल देखा, जिसमें एक्ट्रेस IAS ऑफिसर होती है। उन्हीं दिनों वनमती के स्कूल में जिले के कलेक्टर का दौरा हुआ। टीवी पर आने वाला सीरियल और जिले के कलेक्टर ने वनमती को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने IAS बनने की ठान ली। और आज वह IAS अधिकारी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *