76 साल के हुए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी-तेजस्वी सहित परिवार वालों के साथ काटा केक

देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले, मजबूत शख्सियत एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, सामाजिक न्याय के प्रणेता आदरणीय Lalu Prasad Yadav जी को अवतरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को 76 वर्ष के हो गए और छह साल बाद फिर उनका जन्म दिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भोज की तैयारी में जुट गए हैं।

सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के विभिन्न पदधारकों के अलावा पूर्व सांसदों-विधायकों और पराजित उम्मीदवारों को भी भोज करने के लिए कहा गया है। निर्देश यह है कि गरीबों-वंचितों को भोज दें। उन्हें बताएं कि देश संकट से गुजर रहा है।

देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। आपस में लोग मिल जुलकर रहें। राजद इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई हिस्से में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें लालू के दीर्घजीवन की कामना की गई है।

इससे पहले 2017 में लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, तब भी महागठबंधन की सरकार थी। तेजस्वी यादव आज की तरह उस समय भी उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे।

उस साल 11 जून को पटना-सोनपुर के बीच जेपी सेतु और आरा-छपरा के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु का लोर्कापण किया गया था। राजद ने प्रचारित किया था कि यह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जनता को दिया गया उपहार है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *