राम आ रहे हैं…आज एक साथ होली और दिवाली, जगह-जगह भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन शुरू

पटना के मंदिर रंगीन रोशनियों से जगमग● अखंड कीर्तन, अष्टयाम से लेकर भंडारा तक का हुआ आयोजन ● जगमगा रहे मंदिर, शहर में घर-घर बांटे जा रहे दीपक और तेल ● प्रभु श्रीराम के धुन में रमा पटना, श्रद्धालु आज मनाएंगे दीपोत्सव

भगवान श्रीराम के अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले पटना रामधुन में रम गया है। शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक में श्रीराम के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में अखंड कीर्तन, अष्टयाम शुरू हो गया है। ‘श्रीराम, जय राम, जय जय राम’ के जाप से पूरा शहर गूंजने लगे हैं।

डाकबंगला चौराहा पर स्थापित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्रतिकृति देखने वालों का तांता देर शाम तक लगा रहा। मंत्रोच्चार एवं पूजा पाठ के साथ बांकीपुर विधायक नितिन नवीन व पूजा कमेटी के अध्यक्ष जगजीवन बबलू की मौजूदगी में डाकबंगला चौराहा पर रविवार को 24 घंटा तक चलने वाले अष्टयाम की शुरुआत की। अभिनंदन समिति के बैनर तले सवा लाख दीपकों का वितरण कार्यक्रम देर शाम तक हुआ। शहर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भंडारा से लेकर भोग प्रसाद बांटने की तैयारियां की जा रही है। इस्कॉन मंदिर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, विजय नगर मानस मंदिर सहित शहर के तमाम मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व विशेष आयोजन के साथ-साथ प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

एलईडी पर सीधा प्रसारण शहर के मठ-मंदिरों के साथ-साथ मोहल्लों के अपार्टमेंट भी बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोहों से जुड़ेंगे। इसके लिए अपार्टमेंटों के बेसमेंट और छतों पर बडे़ एलईडी स्क्रीन लगाया जा रहा है। अभय अमन सेवा संस्थान के जगत नंदन प्रसाद कहते हैं कि उनके मानसरोवर कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसी तरह राजीव नगर के घुड़दौड़ रोड के अशोक कुमार बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वनशक्ति मंदिर में दीप जलाया जाएगा और भंडारा का आयोजन होगा।

पंचरुपी हनुमान मंदिर में अखंड कीर्तन राजवंशीनगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अष्टजाम सह अखंड कीर्तन रविवार से शुरू हो गया। मनेर(पटना) से आए सुशील व्यास एवं सुपन राय के नेतृत्व में कीर्तन मंडली ने राम नाम कीर्तन शुरु किया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेन्द्र दुबे एवं उपमुख्य पुजारी संतोष तिवारी ने बताया कि अष्टजाम के पहले मंदिर में महावीर जी की विशेष पूजा अर्चना की गयी। सोमवार सुबह में अष्टजाम की पूर्णाहूति होगी। सोमवार शाम को मंदिर में 11 सौ दीया जलाया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, पुजारी बिरजू मिश्रा, राजेश झा, अजय झा, श्रीकांत झा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। राजवंशीनगर शिवशक्ति हनुमान मंदिर में रविवार कीर्तन हुआ। मंदिर से जुड़े अशोक सिंह ने बताया कि गुंबद पूजन पर विशाल भंडारा का आयोजन होगा।

राम की बनाई रंगोली राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के बैनर तले सांस्कृतिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से चित्र कला व रंगोली कार्यक्रम आयोजित की गयी। इसमें 22 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष बिनोद कुमार, महासचिव शशि कुमार, राजेश कुमार जाडिया, मनोज कुमार, अजय कुमार, राजीव कुमार, आलोक कुमार, संजय सर्राफ सहित कई लोग मौजूद रहे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *