पटना में अमित शाह का बड़ा ऐलान, JDU के साथ मिलकर लड़ेंगे 2024 और 2025 का इलेक्शन, मोदी-नीतीश चेहरा

भाजपा ने 2024 का लोकसभा चुनाव और 2025 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान कर दिया। दोनों चुनाव जदयू सहित देश भर में सहयोगी दलों के साथ लड़ने की भी घोषणा की। भाजपा-जदयू के रिश्तों पर कहा-कोई खटपट नहीं है। भाजपा गठबंधन धर्म निभाना जानती है। 2019 के चुनाव से अधिक सीट जीतने का गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प दिलाया। इसके साथ रविवार को भाजपा संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई।

ज्ञान भवन, पटना में समापन समारोह में शाह ने सभी मोर्चा के नेताओं को जीत का मंत्र दिया। कहा- जो भी कार्यकर्ता पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। एक-एक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक 50 से 100 लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के मन की बात समाज के लोगों के साथ सामूहिक रूप से सुनने के लिए कहा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरूण सिंह ने बताया कि दो प्रस्ताव पारित किए गए। पहले में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों के हित में मोदी सरकार के कार्य को लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। दूसरा आजादी का अमृत महोत्सव (75 वर्ष) पर तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा। तेलंगाना के बाद बिहार में नेता और कार्यकर्ता 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद किया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *