दुबई में आज होगी IPL 2024 के लिए नीलामी, 77 खिलाड़ियों के लिए करोड़ों-अरबों रुपए की बरसात

IPL ऑक्शन आज, 77 प्लेयर्स पर खर्च होंगे ₹262.5 करोड़, KKR में 12 स्लॉट्स खाली; जानिए नीलामी के बारे में सबकुछ : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज, 19 दिसंबर 2023 को होगा। दुबई के कोका-कोला एरिना में दोपहर 1:00 बजे से बोली लगेगी। घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के 333 प्लेयर्स पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। 10 टीमों में कुल 77 प्लेयर्स के लिए जगह खाली हैं, जिनके लिए वह 262.5 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। गुजरात के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए का पर्स है, वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 12 प्लेयर्स की जगह खाली है।

इस बार मिनी ऑक्शन होगा क्योंकि 2022 में IPL से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था। जिसमें 2 नई टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस को भी जोड़ा किया गया था। मेगा ऑक्शन में टीमें 4-4 प्लेयर्स ही रिटेन कर सकती है, इसलिए बहुत सारे खिलाड़ियों की जगह खाली होती है। जबकि मिनी ऑक्शन से पहले टीमें कई प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं, इसमें बहुत कम खिलाड़ी बिकते हैं, इसलिए इसे मिनी ऑक्शन कहते हैं। मेगा ऑक्शन तीन साल में एक बार होता है, जबकि इन 3 सालों में हर साल मिनी ऑक्शन होते हैं।

IPL ऑक्शन 19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोका-कोला एरिना में दोपहर 1.00 बजे से शुरू होगा। ऑक्शन में 333 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। टूर्नामेंट खेलने वाली 10 टीमों में 77 प्लेयर्स की जगह खाली है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा 77 प्लेयर्स की जेबें ही भर सकती हैं। अगर 333वें खिलाड़ी का नाम आने से पहले ही 77 खिलाड़ी बिक गए तो ऑक्शन को उसी वक्त खत्म कर दिया जाएगा। ऑक्शन को टीवी पर ‘स्टार स्पोर्ट्स चैनल’ और ऑनलाइन मोबाइल पर ‘जियो सिनेमा’ पर देख सकेंगे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *