अभी-अभी : फैक्ट्री में आग से 52 की मौत, 6 मंजिला इमारत से जान बचाने के लिए कूड़े लोग

फैक्ट्री में आग से 52 की मौत:बांग्लादेश में 6 मंजिला फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में आग लगी, जान बचाने के लिए लोग इमारत से नीचे कूदे : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक 6 मंजिला फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 52 लोगों की मौत हो गई। करीब 30 लोग घायल हैं और कई अभी लापता हैं। जान बचाने के लिए कई लोग जलती इमारत से नीचे कूद गए। आग फैक्ट्री की ऊपरी मंजिलों पर लगी थी। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग भीतर फंसे हुए हैं। हालांकि, जो लोग बाहर आए, उन्होंने आशंका जाहिर की है कि फैक्ट्री के भीतर फंसे लोगों का बचना मुश्किल है।


पुलिस ने बताया गुरुवार शाम करीब 5 बजे रूपगंज इलाके में स्थित फूड एंड बेवरेज फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर शुक्रवार दोपहर तक काबू नहीं पाया जा सका। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कितनी मौतें हुई हैं, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। एक बार आग पर काबू पा लिया जाए, उसके बाद फैक्ट्री के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं और कई लोग इमारत से कूदने पर घायल हो गए हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *