कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत तीसरे स्थान पर, एक दिन में मिले सबसे अधिक 12000 केस

कोरोना के बढ़ते मामलों में भारत तीसरे स्थान पर, एक दिन में मिले सबसे अधिक 12000 केस

अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा देश है जहां रोजाना 10 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। रविवार को तो 12 हजार केस दर्ज हुए जो सर्वाधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो इस माह भारत में रोज करीब दस हजार केस आए। वहीं अमेरिका में 22322 और ब्राजील में यह आंकड़ा 25800 रहा। नए मामलों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

जोन बनाकर रेड जोन में टेस्टिंग बढ़ाई गई, न्यूयॉर्क में प्रति दस लाख पर 140,290 जबकि न्यूजर्सी में 116,052 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है, स्टे एट होम के तहत सख्त नियम लागू हुए, मेयर खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को घर से बाहर न निकलने के लिए प्रेरित करते रहे।

लैटिन अमेरिकी देशों ने संकट बढ़ाया : विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में शनिवार को 1,42,672 केस दर्ज किए गए जो एक दिन में सर्वाधिक है। यह शुक्रवार के मुकाबले 4.5 फीसदी ज्यादा है। संगठन ने सरकारों को चेताया है कि अगर इसी तरह लॉकडाउन में ढील दी जाती रही तो महामारी और भयावह रूप ले सकती है। लैटिन अमेरिकी देशों ने खतरे की घंटी बजा दी है।

जून में 40 फीसदी नए मामले इन्हीं देशों में सामने आए हैं। ब्राजील के अलावा चिली, पेरू, अर्जेन्टीना, इक्वेडोर में तेजी से संक्रमण फैल रहा है और 14 लाख मामले यहीं दर्ज किए गए हैं। बीते पांच दिन में कैसे बढ़ते गए मामले देश 10जून 11 जून 12 जून 13 जून 14जून अमेरिका 17536 17235 20315 21745 22133 ब्राजील 15654 32091 32913 30412 25982 भारत 9985 9996 10956 11458 11929 स्रोत : स्वास्थ्य मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *