बिहार के अभय ने रूस के चुनाव में फिर लहराया परचम, 70% लोगों ने दिया वोट

रूस के चुनाव में अभय को रिकॉर्ड समर्थन : रूस में पिछले दिनों हुए असेंबली चुनाव में पटना के रहने वाले अभय कुमार सिंह को रिकॉर्ड समर्थन मिला। यूनाइटेड रशिया पार्टी से चुनाव में उतरे अभय को कुर्स्क क्षेत्र में 70 फीसदी वोट मिले। यह पूरे रूस के लिए रिकॉर्ड है।

अभय सिंह ने व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया को मजबूती प्रदान की है। कुर्स्क सिटी असेंबली के देपोतात (विधायक) अभय सिंह को पहली बार 2017 में समर्थन मिला था। इस बार उन्हें कुछ स्थानीय लोग और संस्थाएं भारतीय मूल का होने के कारण उलझन में थे। फिर भी लोगों ने अपने उम्मीदवार को जबरदस्त समर्थन दिया। उन्होंने यूनाइटेड रशिया पार्टी के उम्मीदवार को 70 फीसदी वोट दिए।

पढ़ने गए थे रूस अभय 1990 के दशक में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। स्नातक के बाद वह व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों में जुड़ गए और वहीं के हो गए। वर्ष 2010 में उन्हें रूस की नागरिकता मिली। वह भारतीय मूल के रूस में पहले और वर्तमान में एकमात्र देपोतात (विधायक) हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

इनपुट-दैनिक हिंदुस्तान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *