बिहार के चंपारण का आदित्य बना जेईई मेन परीक्षा का टॉपर्स, 99.99% अंक के साथ देश में दूसरा स्थान

बिहार के लाल और चंपारण के बेटे ने कमाल कर दिया है। बताया जाता है कि आज जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। चंपारण का आदित्य अजय बिहार टॉपर्स बना है। देश भर में 14 बच्चों को कुल 300 में से 30 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं आदित्य को 99.99 प्रतिशत अंक आए हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो आदित्य अजय बिहार टॉपर्स के साथ—साथ देश भर में संकेंड पोजिशन अर्थात 14 बच्चों के बाद 15वें नंबर पर है।

कौन है आदित्य अजय
आदित्य अजय पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। उसके पिताजी अजय कुमार बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मीडिया में चल रही खबर के अनुसार आदित्य अजय ने राजस्थान के कोटा से अपनी पढ़ाई पूरी की है। आदित्य का स्कूली शिक्षा चकिया के लबाना स्कूल से संपन्न हुआ है। रामकृष्ण विद्यापीठ देवघर से उसने 12वी की पढ़ाई की है। जहां तक दसवीं की बात करें तो उसने 98 फीसदी मार्क्स लाया था। आदित्य आईआईटी करना चाहता है।

JEE Mains ने जून सत्र की परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षण एजेंसी ने आधी रात को रिजल्ट जारी किया है। इस परीक्षा में असम की स्नेहा पारीक ने 100 पर्सेंटाइल यानी कि 300 में से 300 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीँ जानकारी मिल रही है कि इस परीक्षा में कुल 14 स्टूडेंट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।

जेईई मेन परीक्षा में असम की स्नेहा पारीक को 100 पर्सेंटाइल यानी 300 में से 300 अंक प्राप्त हुए हैं। स्नेहा ने अपनी जेईई मेन की पढ़ाई कोटा से किया है। स्नेहा की कामयाबी की चर्चा अब देश भर में हो रही है। इससे पहले स्नेहा, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की स्कॉलर भी रह चुकी हैं। जानकारी मिल रही है कि मैट्रिक परीक्षा में ही स्नेहा को 95 प्रतिशत अंक मिले थे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *