बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: बिहार के इन शहरों से होकर गुजरेगी आंनद विहार–नाहरलगुन स्पेशल ट्रेन

रेल से यात्रा करने वाले प्रदेश के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस से अरुणाचल प्रदेश के नहारलागुन तक एक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन का परिचालन आगामी 29 अगस्त से शुरू होगा। यह स्पेशल ट्रेन बिहार के कई शहरों से होकर गुजरेगी। इसमें सभी डब्बे आरक्षित श्रेणी के होंगे। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी।

यह ट्रेन संख्या 04076 आंनद विहार से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को शाम 16:45 पे खुलकर 21:40 पे कानपुर पहुंचेगी। वहां से लखनऊ गोरखपुर के रास्ते सुबह 6:00 बजे सिवान पहुंचेगी। यह ट्रेन 7:20 पर छपरा, 8:40 पर हाजीपुर, 10:15 पर बरौनी और 14:25 पर कटिहार जंक्शन से खुलेगी। उसके बाद न्यू जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, बोंगाईगांव के रास्ते अगले दिन सुबह 6:40 पर नहारलगुन पहुंचेगी।

वहीं नाहरलगुन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 04075 21:50 पे नाहरलागुन से खुलकर बोंगाईगांव , कूचबिहार न्यू जलपाईगुड़ी के रास्ते 13:30 पे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 16:30 पर बरौनी जंक्शन से खुलकर 17:55 पर हाजीपुर जंक्शन पहुंचेगी । 1955 पर छपरा से खुलकर 20:55 पर सिवान जंक्शन पहुंचेगी। फिर वहां से गोरखपुर लखनऊ कानपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 11:30 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *